ड्रीम प्रोजेक्टः बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाने के ‌मुख्य सचिव ने दिए निर्देश– 

by | Sep 13, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

मुख्य सचिव डा. संधू ने किया बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण– 

गोपेश्वरः मुख्य सचिव डा. सुखबीर सिंह संधू ने मंगलवार को बदरीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शेष नेत्र झील, बदरीश झील और बस टर्मिनल के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बदरीनाथ मास्टर प्लान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, यही वजह है कि शासन-प्रशासन लगातार प्लान के तहत हो रहे कार्यों की मॉनेटिरिंग में लगा है।

मंगलवार को मुख्य सचिव ने बदरीनाथ में निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि अतिरिक्त मजदूर और मशीनरी लगाकर कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीआरओ बाईपास सड़क, लेक फ्रंट डेवलपमेंट, अराइवल प्लाजा, वन वे लूप रोड, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा और अस्पताल विस्तारीकरण का निरीक्षण किया। उनके साथ पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे भी मौजूद थे।

धाम में अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थान को प्लान के तहत होने वाले अग्रिम कार्यों को भी शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, तहसीलदार रवि शाह आदि उपस्थित रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!