संघे शक्तिः नरेंद्र चौथी बार बने राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष–

by | Sep 13, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

शिक्षक संघ की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन, प्राथमिकताएं गिनाई–

गोपेश्वरः राजकीय शिक्षक संघ दशोली विकासखंड की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। जिसमें नरेंद्र सिंह रावत चौथी बार अध्यक्ष चुने गए। अन्य पदों पर भी चुनाव निर्विरोध संपन्न कराया गया। राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित द्विवार्षिक शिक्षक उन्नयन गोष्ठी के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराए गए।

जिसमें अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष धर्म सिंह चौहान, सुनीता कठैत, मंत्री वासुदेव झिंक्वाण, संयुक्त मंत्री उमेश बिष्ट और संगीता कोहली, आय व्यय निरीक्षक विजय पंत को चुना गया।

चुनाव पर्यवेक्षक जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य जीआईसी माणा घिंघराण राकेश चंद्र थपलियाल, जीआईसी गोपेश्वर के सुरेंद्र सिंह रावत की देख रेख में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। 

error: Content is protected !!