चमोली। निजमूला घाटी के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र भेजा है। जिसमें बिरही-निजमूला सड़क के सुधारीकरण की मांग की गई है। छात्र-छात्राओं ने कहा कि वे प्रतिदिन इसी सड़क से आवाजाही कर राजकीय इंटर कॉलेज निजमूला पहुंचते हैं। लेकिन ब्यारा बाजार में सड़क की स्थिति तालाब जैसी बनी हुई है। यहां जगह-जगह गड्डे पड़े हुए हैं, जिसमें गिरकर वे कई बार चोटिल हो गए हैं। हमारी स्कूल ड्रेस और कॉपी-किताबें कीचड़ से खराब हो जाती हैं। हम अपना दर्द किसे सुनाएं। आपसे हाथ जोड़कर बिनती है कि हमारी सड़क को ठीक करवा दीजिए। महोदय, हमारी पीड़ा और दर्द को पत्र के माध्यम से हमारी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। छात्र प्रियांशु, प्रियंका, रिया, पंकज, अंशिका, आरती, ललिता, शिवानी, भूपेंद्र, दीपक, आदित्य, विपिन, हिमानी, मनोज, भरत, राहुल, अनिल, वीरेंद्र, सुनीता, सुष्मिता, शिवानी, सियासी, आशीष, हर्षवर्धन, सुनील, रीना, संध्या, अनुज, करिश्मा और गोलू ने कहा कि यदि आपने हमारी सुनी ली तो हम आजीवन आपके आभारी रहेंगे।
निजमूला घाटी के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को भेजी भावुक चिट्ठी, कहा-कई हमारी भी सुनों सरकार–
by laxmi Purohit | Aug 6, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

Latest News
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...
जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ली अधिकारियों की बैठक, श्रमअधिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...
गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबाधित होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आने-जाने में...
17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...
सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...
रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...
विधिक सेवा प्राधिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
