प्रदीप भंडारी लगातार दूसरी बार राजकीय ‌शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित– 

by | Sep 17, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

प्रदीप भंडारी लगातार दूसरी बार राजकीय ‌शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित– 

पढें, किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट, अन्य पदों पर भी हुआ निर्वाचन संंपन्न– 

गौचरः राजकीय शिक्षक संघ की जनपदस्तरीय कार्यकारिणी का शांंतिपूर्वक ढंग से निर्वाचन संंपन्न हो गया है। गौचर में आयोजित संगठन के जनपदीय सम्मेलन में शैक्षिक उन्नयन के मुद्दों पर चर्चा की गयी। सम्मेलन के दूसरे सत्र में संगठन के विभिन्न पदों के चुनाव संपन्न हुए। राजकीय इंटर कॉलेज गौचर के सभागार में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में शैक्षणिक उन्नयन पर चर्चा हुई।

इस दौरान हुए संगठन के निर्वाचन में लगातार दूसरी बार शिक्षक नेता प्रदीप भंडारी राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्हें कुल 1008 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रहे महावीर जग्गी को 123 मत प्राप्त हुए। प्रदीप पिछली बार दो साल के लिए जिलाध्यक्ष चुनें गये थे, लेकिन कोरोनाकाल में कार्यकारिणी के चुनाव न हो सके, जिससे वे पांच साल तक इस पद पर बने रहे। उपाध्यक्ष पद हेतु पुरुष वर्ग से चार और महिला वर्ग से तीन दावेदार मैदान में थे।

जिसमें से डा० वृजमोहन रावत और सीमा पुंडीर विजयी रहे। मंत्री पद पर प्रकाश चौहान तथा  संयुक्त मंत्री पद पर मोहन सिंह नेगी व मीनाक्षी सती निर्वाचित हुए। संगठन मंत्री पद पर बीरेंद्र सिंह नेगी और शर्मिला डिमरी ने जीत हासिल की। संघ के मंडलीय मंत्री हेमंत पैन्युली व उपाध्यक्ष वृजेश पंवार के पर्यवेक्षण में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में कुल  1133 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। 

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!