गोष्ठीः मोदी का जीवन चरित्र हमारे लिए पथ प्रदर्शक–

by | Sep 18, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा ने सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित की गोष्ठी– 

जोशीमठः भारतीय जनता पार्टी की ओर से जोशीमठ विकासखंड सभागार में सेवा पखवाड़े के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि नरेंद्र मोदी का जीवन चरित्र हम सबके लिए पथ प्रदर्शक का काम करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित गोष्ठी में सुरेश भट्ट ने कहा कि मोदी के 22वर्ष के कुशल शासक के तौर पर जन कल्याणकारी और जन उपयोगी योजनाओं का सृजन किया है। जिससे वंचित और जरूरतमंद लोगों को इसका सीधा लाभ मिला है। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के लिए ऑलवेदर रोड और रेल परियोजना की शुरुआत कर यहां लाखों बेरोजगारों को रोजगार के द्वार खोले हैं। किसानों और गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम संयोजक डा. एसपी ममगाईं ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की जनता का उन पर अटूट विश्वास है।

इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, संदीप नौटियाल, रोहिनी रावत, पूर्व प्रमुख भरत सिंह नेगी, हर्षवर्धन भट्ट, भगवती नंबूरी, शांति चौहान, नितिन व्यास, संदीप नौटियाल, मदन फरस्वाण आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!