चमोली। श्रीनगर से कोठियालसैंण के लिए सप्लाई हो रही 66 केवी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से चमोली जनपद में विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है। रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच लाइन में फाल्ट आने से अब रातभर जिलेवासियों को फिलहाल अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ेगी। ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार ने बताया कि रात होने के कारण अब शनिवार को ही लाइन का सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं, बार-बार 66 केवी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से लोग परेशान हो गए हैं। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज सिंह पंवार का कहना है कि ऊर्जा निगम को बिजली सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। जनपद में पोखरी, घाट, दशोली और जोशीमठ क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित पड़ी हुई है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरे में जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्र में आने का खतरा बना रहता है।
रातभर बिजली आने के कोई आसार नहीं, यह है मुख्य वजह–
by laxmi Purohit | Aug 6, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
