चमोलीः यहां कभी भी लंबे समय के लिए बंद हो सकता है बदरीनाथ हाईवे–

by | Sep 18, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

मलबे के साथ टूटे चीड़ के पेड़ भी आए हाईवे पर, बार-बार बाधित हो रहा हाईवे, तीर्थया‌त्री हो रहे परेशान–

गोपेश्वरः बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के पास पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन थम नहीं रहा है। मलबे का शीघ्र निस्तारण न होने से यहां कभी भी यहां हाईवे लंबे समय के लिए बाधित हो सकता है। रविवार को भी सुबह सात से नौ बजे तक हाईवे बाधित रहा। भूस्खलन क्षेत्र में पहाड़ी से बोल्डरों के छिटकने का भी खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से यहां हाईवे के दोनों ओर चार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के दौरान यहां पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया था, तब से हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। यहां धीरे-धीरे पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण चीड़ के पेड़ भी टूट रहे हैं। जो मलबे के साथ हाईवे पर आ रहे हैं।

नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव का कहना है कि पर्थाडीप में हाईवे से मलबे को हटाने के लिए अतिरिक्त जेसीबी की तैनाती की जानी चाहिए। यहां हिल साइड जमा टनों मलबे का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र जिलाधिकारी और एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) के अधिकारियों से भी भेंट की जाएगी।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...
error: Content is protected !!