आस्थाः पाकिस्तान से हेमकुंड की यात्रा पर आया सिख यात्रियों का जत्था–

by | Sep 20, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

पाकिस्तान से आए 48 यात्री मंगलवार को किए हेमकुंड साहिब के दर्शन, पढ़ें क्या बोले श्रद्घालुगण–

गोविंदघाटः  पाकिस्तान के पेशावर से 48 सिख श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पहुंचा है। मंगलवार को सभी तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब में पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद दरवार साहिब में मत्था टेका। पाकिस्तान का यह जत्था सोमवार को यात्रा के मुख्य यात्रा पड़ाव घांंघरिया पहुंच गया था।  

ग्रुप लीडर तेजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनके ग्रुप के सभी लोग पहली बार उत्तराखंड आए हैं। यहां आकर मनमस्तिक को सुकून मिल रहा है। प्रकृति के सुंदर नजारों को देखने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि आज हेमकुंड साहिब के दर्शन किए और कुछ देर यहां हिमाच्छादित चोटियों के भी दर्शन किए। यहां शांति है और आध्यात्मक का अनुभव भी। यहां आकर मन प्रसन्न हो गया है। हेमकुंड साहिब के दर्शन कर तीर्थयात्रियों का जत्था रात्रि प्रवास के लिए घांघरिया पहुंचेगा।

21 को जत्था गोविंदघाट और 22 को ऋषिकेश के लिए रवाना होगा। सभी तीर्थयात्री अपने परिवारों के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पहुंचे हैं। यात्रा में दो यात्री 70-70 साल के भी हैं। सभी हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पहली बार आए हैं। गोविदंघाट गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में रह रहे सिख श्रद्धालुओं की हेमकुंड साहिब में अटूट आस्था है। वहां से हर साल तीर्थ यात्रियों का जत्था यहां पहुंचता है।

Latest News

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!