निरीक्षणः बदरीनाथ में पहुंचे पीएमओ के अधिकारी– 

by | Sep 20, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण, कार्य पर जताई संतुष्टि– 

बदरीनाथः पर्यटन विभाग में विशेष कार्यकारी अधिकारी भाष्कर खुल्बे और प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने मंगलवार को बद्रीनाथ धाम पहुंच कर प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीआरओ बाईपास सड़क, वनवे लूप रोड, शेष नेत्र व बदरीश झील, अराइवल प्लाजा, अन्तर्राष्ट्रीय बस अड्डा एवं अस्पताल विस्तारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए भगवान बद्रीनाथ की पूजा व दर्शन भी किए।

श्री भाष्कर खुल्बे ने पुनर्निर्माण कार्यों की अच्छी प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था और स्थानीय प्रशासन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विपरीत एवं कठिन परिस्थितियों में भी इस चुनौती पूर्ण कार्य को आगे बढाया जा रहा है, वह प्रशंसनीय है और जिस तत्परता से बदरीनाथ में पुनर्निर्माण कार्य हो रहे हैं, निश्चित ही अगले साल तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने श्री खुल्बे और मंगेश घिल्डियाल को बद्रीनाथ धाम में संचालित कार्यो की प्रगति के संबंधं में विस्तार से अवगत कराया। बताया अग्रिम चरण के कार्यों को भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

इस दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित सहित निर्माणदायी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!