मांगः टंंगसा गांव से हो चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे का निर्माण–

by | Sep 20, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को सौंपा ज्ञापन– 

गोपेश्वरः चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे का निर्माण टंगसा गांव से होकर किए जाने की मांग उठ रही है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भी सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है कि चमोली-मंडल हाईवे को गोपेश्वर होते हुए चौड़ीकरण किए जाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। उनका कहना है कि इस हाईवे को ग्राम खल्ला मंडल और बणद्वारा ग्राम पंचायत से होते हुए दोगड़ी कांडई, टंगसा होते हुए गोपेश्वर के पास पोखरी बैंड पर मिलाया जाए। इससे दर्जनों गांव हाईवे से जुड़ सकेंगे। इस हाईवे के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तैयार होंगे।

इसके अलावा उन्होंने मंडल से कांडई मोटर मार्ग के शेष तीन किमी की वित्तीय स्वीकृति दिलाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि बणद्वारा तक पांच किमी पर सड़क का कटिंग कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन कांडई गांव को जोड़ने के लिए तीन किसी सड़क का निर्माण होना शेष है, जिसके लिए वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। इसे राज्य सरकार से वित्तीय स्वीकृति दिलाई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित कनियाल, पूर्व प्रधान भगत कनियाल, केदार सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह, हरि सिंह नेगी आदि शामिल रहे।

Latest News

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...
error: Content is protected !!