गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने गोपेश्वर में ली दिशा की बैठक–

by | Sep 20, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

अधिकारियों को आवश्यक रुप से बीडीसी बैठकों के जाने के ‌दिए निर्देश, इन योजनाओं पर भी हुई चर्चा– 

गोपेश्वरः गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मंंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में समय और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

बैठक में केंद्र पोषित योजनाओं में मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास, पीएमजीएसवाई, जल जीवन मिशन, पीएम फसल बीमा आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर क्षेत्रों में जाने के निर्देश दिए। साथ ही बीडीसी बैठकों को रोस्टर के आधार पर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन बैठकों में आवश्यक रुप से अधिकारियों को भी उपस्थित रहने को कहा, जिससे समस्याओं का वहीं पर निराकरण हो सके।

इसके अलावा बंद सड़कों को खोलने, खराब विद्युत पोलों को बदलने, जर्जर विद्यालयों का निरीक्षण करने, मनरेगा मजदूरी का समय पर भुगतान करने के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध चिकित्सकों और संशाधनों के बारे में जानकारी लेते हुए मरीजों को सभी दवाइयां अस्पताल से ही मुहैया कराने को कहा। चिकित्सालयों में मरीजों को उचित सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आनंद सिंह ने केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया।

बैठक में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, एडीएम डा. अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ डा. राजीव शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!