विवादः माणा गांव में इस मंदिर में हुआ विवाद एसडीएम दफ्तर पहुंचा–

by | Sep 23, 2022 | आरोप, चमोली | 0 comments

पढ़ें, क्या है मामला, ग्रामीणों ने मंदिर संचालन पर उठाए सवाल– 

गोपेश्वरः  माणा गांव में बह रही सरस्वती नदी के किनारे निर्मित सरस्वती मंदिर के मंडप में स्थापित मूर्तियों और इसके संचालन को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज की है। मामला एसडीएम जोशीमठ कार्यालय तक जा पहुंचा है।  

साल 2009 में एमआईटी विश्व शांति विश्वविद्यालय पुणे के संस्थापक और चांसलर प्रो. विश्वनाथ कराड ने माण गांव में सरस्वती नदी के किनारे सरस्वती मंदिर के जीर्णोद्घार और मंदिर के देखरेख का संकल्प लिया था। वर्ष 2021 में यहां मंदिर का भव्य निर्माण किया गया। मंदिर में मां सरस्वती के अलावा विभिन्न विभूतियों की प्रतिमा भी स्थापित की गई। यहां तक तो ठीक था, लेकिन अब बताया जा रहा है कि मंदिर का संचालन भी प्रो. कराड़ की ओर से किया जा रहा है।

दानपात्र से लेकर पंडित तक की व्यवस्था वे स्वयं करेंगे, इसका माणा गांव के ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा का कहना है कि सरस्वती मंदिर के हक-हकूकधारी माणा गांव के ग्रामीण हैं। उन्होंने मंदिर का संचालन और रख-रखाव ग्राम पंचायत को दिए जाने की मांग की है।

माणा गांव की महिला मंगल दल अध्यक्ष माहेश्वरी देवी, दमयंती, बीना, कमला आदि ने मंदिर में सरस्वती माता के अलावा कोई भी अन्य मूर्तियां स्थापित न करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम जोशीमठ को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। 

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!