बिग ‌ब्रेकिंगः पीपलकोटी और हेलंग में टीएचडीसी और हिंदुस्तान कंपनी में प्रशास‌न की बड़ी कार्रवाई–

by | Sep 23, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments


विस्फोटक से भरे वाहन किए सीज, कई अनियमितताएं आई सामने– 

पीपलकोटीः चमोली जिला और तहसील प्रशासन की टीम के औचक निरीक्षण के दौरान टीएचडीसी पीपलकोटी परिसर और एचसीसी कंपनी के हेलंग में क्षमता से अधिक विस्फोटक पदार्थों का भंडारण, अवैध लाइसेंट के साथ विस्फोटक पदार्थों के परिवहन में भारी अनियमितता सामने आई है।

संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बताया कि टीएचडीसी पीपलकोटी के निरीक्षण के दौरान विस्फोटक पदार्थों के लाइसेंस के अनुसार नाइट्रेट मिक्स विस्फोटक के भंडारण की एक समय में अधिकतम क्षमता 8 हजार किलोग्राम है, जबकि कंपनी ने इससे अधिक 8075 किलोग्राम का भंडार किया गया था, जबकि विस्फोटक नियमों के अनुसार कंपनी में पंजिका नही बनाई गई थी। मैग्जीन का मुख्य गेट का दरवाजा खुला होने के अतिरिक्त गेट पर कोई सुरक्षा गार्ड नहीं मिला।

मैग्जीन के रखरखाव हेतु अग्नि शमन यंत्र भी मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। जिससे भीषण अग्निकांड हो सकता है। लाइसेंस में डेक्टोरेटिंग फ्यूज के भंडार की अनुमति न होने बावजूद 600 डेक्टोरेटिंग फ्यूज का भंडार पाया गया। विस्फोटकों के भंडारण में घोर अनियमितता पर विस्फोटक मैग्जीन को सीज किया गया। वहीं, एसडीएम कुमकुम जोशी ने हेलंग में एचसीसी के औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि साइट पर विस्फोट से भरा वाहन पाया गया। वाहन के लाइसेंस की जांच करने पर लाइसेंस अवैध पाया गया।

वाहन की जांच करने पर वाहन में 25 एमएम की तीन पेटी व 40 एमएम की 22 पेटी विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। विस्फोटक सामग्री व सप्लाई के बारे में जांच करने पर सामने आया कि दस्तावेज में जहां से विस्फोटकों की सप्लाई दिखाई गई है, वहां से कोई सप्लाई नहीं की गई है। नियमों के उलंघन व विस्फोटक सामग्री के परिवहन में घोर अनियमितता मिलने पर साइट पर मिले वाहन को विस्फोटक सामग्री सहित सीज कर दिया गया।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!