चमोलीः गांधी जयंती की तैयारियों में जुटा प्रशासन–

by | Sep 26, 2022 | चमोली, बैठक | 0 comments

राजकीय भवनों में फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज, खेल, लेखन प्रतियोगिताएं भी होंगी–

गोपेश्वर। गांधी जयन्ती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने क्लेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जंयती पर सभी राजकीय भवनों में ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही सभी कार्यालयों, विद्यालयों में प्रातः 8 बजे राष्टपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण व माल्यार्पण किया जाएगा।

सभी नगर निकायों, ग्राम पंचायतों तथा विभागों में विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सभी विद्यालयों में निबन्ध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस तथा राजस्व विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। वहीं खेल विभाग द्वारा खो खो, कबडी तथा क्रास कन्ट्री दौड का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर निकायों में स्थित गांधी पार्को में साफ सफाई तथा स्कूल, कॉलेजों में गांधी जी के जीवन पर लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने के सुझाव दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!