चमोली में भी रिसॉर्ट और होटलों का सत्यापन कार्य पकड़ेगा जोर– 

by | Sep 26, 2022 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ली कानून व्यवस्था को लेकर बैठक, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज पर भी दिए कड़े निर्देश– 

 गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिले में संचालित सभी रिजॉर्ट व होटल का सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि रिसार्ट व होटलों के सत्यापन के लिए तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी व पर्यटन अधिकारी को नामित सदस्य बनाया गया है। उन्हें एक सप्ताह में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों, फेरीवालों और निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों का भी आवश्यक रुप से सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित होने वाले अपराधिक मामले 24 घंटे में हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज प्रचारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!