हेमकुंड साहिब में  रेस्क्यू हेलीपैड निर्माण कार्य अंतिम चरण में– 

by | Sep 27, 2022 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

हेलीकॉप्टर लेंडिंग का ट्रायल रहा सफल, सिर्फ रेस्क्यू के लिए उपयोग में लाया जाएगा हेलीपैड– 

चमोलीः उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित हेमकुंड साहिब में अब असहाय तीर्थयात्रियों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ मिल जाएगा। हेमकुंड साहिब के समीप अटलाकुड़ी में  रेस्क्यू हेलीपैड का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। यहां सोमवार को हेलीकॉप्टर लेंडिंग का ट्रायल किया गया जो सफल रहा।

मंगलवार को सुबह पौने आठ बजे प्रदेश के मुख्य सचिव डा. एसएस संधु हेलीकॉप्टर से इस नवनिर्मित हेलीपेड पहुंचे। वे यहां हेलीपेड निर्माण के साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा व्यवस्था यात्रा मार्ग पर सुलभ शौचालय, रेलिंग, निर्माणाधीन हेलीपेड के साथ ही अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। सुबह साढ़े दस बजे तक मुख्य सचिव हेमकुंड साहिब मार्ग का निरीक्षण करने के बाद बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं के साथ ही मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही देश के अंतिम गांव माणा के भ्रमण पर भी जाएंगे। मुख्य सचिव के साथ चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना भी मौजूद हैं। 

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!