मुसीबतः ग्राम प्रधान नि‌र्वाचित होते ही बबली को पुलिस ने किया गिरफ्तार– 

by | Sep 29, 2022 | आरोप, हरिद्वार | 0 comments

शराब कांड की आरोपी है बबली, ग्राम प्रधान के चुनाव में जीत दर्ज कर पहुंची थी गांव– 

हरिद्वारः जहरीली शराब कांड की आरोपी बबली देवी ग्राम प्रधान का चुनाव जीती तो खुशी में गांव में पहुंच गई। लेकिन ताक में बैठी पुलिस टीम ने देखते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। बीते सितंबर माह में ग्राम पंचायत के शिवगढ़ और फूलगढ़ गांव में जहरीली शराब पीने से 12 ग्रामीणों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पति डा. बिजेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया था, उसकी पत्नी बबली देवी और बड़ा भाई नरेश सह आरोपी बनाए गए थे। बबली ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ रही थी। जिमें वोक्ष पक्ष में करने के लिए उस पर शराब बांटने का आरोप लगा था। घटना के बाद से दोनों फरार थे।

मतगणना में बबली को 855 और प्रतिद्वंद्वी स्वाती को 848 वोट मिले। स्वाति ने रिकाउंटिंग की अपील की। जिसके बाद बबली को 859 और स्वाती को 858 वोट मिले। बबली एक वोट से जीत गई। बृहस्पतिवार को जैसे ही जीत की सूचना पर बबली गांव में खुशी मनाने को पहुंची तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि अभी तक शराब कांड का एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

आइपीएस रेखा यादव के नेतृत्व में गठित एसआईटी शराब कांड की जांच कर रही है। ग्यारह सितंबर को एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने पथरी थाने में शराब कांड का खुलासा किया था। मुकदमे में बिजेंद्र व उसकी पत्नी बबली तथा उसके भाई नरेश को आरोपी बनाया है। पुलिस मुख्य आरोपी बिजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब बबली भी गिरफ्तार हो गई है। 

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!