श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने किया औचक निरीक्षण– 

by | Sep 29, 2022 | चमोली, चारधाम | 0 comments

सुबह ही पहुंचे मंदिर समिति के प्रधान कार्यालय, काउंटरों का किया निरीक्षण, यात्रियों की समस्याएं सुनीं–  

बदरीनाथः श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के कार्यालय का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये।

आज प्रात: मंदिर समिति अध्यक्ष अचानक श्री बदरीनाथ मंदिर के निकट मंदिर समिति के प्रधान कार्यालय पहुंचे सभी काउंटरों का निरीक्षण किया। इसके प्रचात मंदिर में यात्रा व्यवस्था का अवलोकन किया।

मंदिर परिक्रमा स्थित पूजा काउंटर, तोषाखाना, फोटो गैलरी, प्रसाद काउंटर, परिक्रमा स्थित मंदिरों की व्यवस्था को भी देखा।

इसके पश्चात मंदिर समिति अध्यक्ष ने मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की उनकी समस्यायें सुनी तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि तीर्थयात्रियों के सुझावों को तुरंत अमल में लाया जाये।

इसके पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने आर्किलोजिकल सर्वे आफ इंडिया  ( एएसआई) के संरक्षण सहायकों के साथ श्री बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वारों का निरीक्षण भी किया।

एएसआई के ट्रीटमेंट एक्सपर्ट नीरज मैठाणी तथा आशीष सेमवाल ने बताया कि सिंह द्वार के निकट की दिवारों पर हल्के क्रेक है प्रथम फैज में मरम्मत हेतु सर्वे कार्य पूरा किया जा रहा है। 

इस दौरान श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह तथा सुनील तिवारी, राजेंद्र चौहान गिरीश चौहान, गिरीश रावत, राजेंद्र सेमवाल, भूपेंद्र रावत, कुलदीप भट्ट, डा. हरीश गौड़ आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!