चमोलीः पशुओं में तेजी से फैल रहा लंपी त्वचा रोग– 

by | Sep 30, 2022 | चमोली, जागरुकता, स्वास्थ्य | 0 comments

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने पशुपालकों से की ये अपील, पढें क्या करें उपचार– 

गोपेश्वरः जनपद चमोली के अन्तर्गत गोवंशीय पशुओं में संक्रामक लम्पी त्वाचा रोग के लक्षण सामने आए है। जिससे पशुओं का स्वास्थ्य और पशुपालकों की आजीविका प्रभावित हो रही है। पशुओं में फैलने वाली इस संक्रामक बीमारी को देखते हुए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद के समस्त पशुपालकों से जरूरी सावधानी रखने और बीमार पशुओं का समय से उपचार कराने की अपील की है।

चमोली जिले में 26 पशुओं में लंपी त्वचा बीमारी के लक्षण मिले हैं। जिससे पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। विभागीय अधिकारियों ने पशुपालकों को सलाह दी है कि बीमारी के लक्षण मिलने पर उन्हें अन्य पशुओं से अलग रखा जाए। जिससे यह दूसरे पशुओं में न फैल सके। 

जनपद के लंगासू, गिरसा, देवलीबगड़, नौली क्षेत्र में तेजी से पशु लंपी त्वचा रोग की चपेट में आ रहे हैं। जिसे देखते हुए  पशुपालन विभाग की ओर से जनपद में पशुओं का टीकाकरण भी शुरू कर दिया है। 

इस रोग के कारण पशु को तेज बुखार, त्वचा में सूजन व मोटी गांठे, आहार खाने में परेशानी, कमजोरी व दूध उत्पादन में कमी आ रही है। पशुओं में रोग के लक्षण दिखने पर रोगी पशु को स्वस्थ्य पशुओं से अलग करें और नजदीकी पशु सेवा केन्द्र में संपर्क करें।

रोगी पशु को चारा-पानी व दाने की अलग व्यवस्था करें। पशु आवास को कीटाणु रहित करने के लिए सोडियम हाइपोक्लोराईट के घोल का छिडकाव, नीम के पत्तों का धुंआ तथा रोगग्रस्त क्षेत्रों में अन्य पशुओं की आवाजाही न की जाए। रोगी पशु की मृत्यु होने पर गांव से बाहर करीब 1.5 मीटर गहरे गढडे में चूने या नमक के साथ दबाने अन्य पशुओं को इस संक्रामक बीमारी से बचाया जा सकता है।

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!