परिजनों की डांट से नाराज नाबालिक बालक घर से भागा– 

by | Oct 1, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस ने घटना के चंद घण्टों में ही बालक को सकुशल बरामद किया, परिजनों के सुपुर्द किया–

चमोलीः  बालक बालिकाओं की सुरक्षा उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतू चमोली पुलिस सतर्क सजग और तत्पर है, जिसके अनेकों उदाहरण देखने को मिले हैं। उसी क्रम में एक उदाहरण कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा प्रस्तुत किया है।        

30 सितंबर की रात्रि को नाबालिक के पिता द्वारा गश्त ड्यूटी में नियुक्त कांस्टेबल भगत व होमगार्ड अजय को सूचना दी कि उनके 12 वर्षीय पुत्र द्वारा घर से कुछ रुपए चोरी कर खर्च कर दिए गए, जिस कारण मेरे द्वारा उसको डांट फटकार लगाई, तो वह रात्रि लगभग 11 बजे बिना बताए घर से भाग गया। मामला नाबालिक  से जुड़ा होने पर  पुलिसकर्मियों द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए ढूंढ खोज शुरु कर दी।  चंद घंटों मे ही उक्त नाबालिक को रात्रि करीब ढाई बजे पंचपुलिया कर्णप्रयाग के पास से बरामद कर लिया गया। 

तदोपरांत नाबालिक बालक के परिजनों को बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों को  हिदायत दी गई कि बच्चों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें ताकि और उनके दुख तकलीफ को समझकर उसका हल करने की कोशिश करें। परिजनों ने कर्णप्रयाग पुलिस की तत्परता के लिए बारम्बार धन्यवाद किया। उक्त सराहनीय कार्य मे कोतवाली कर्णप्रयाग के कांस्टेबल भगत व होमगार्ड अजय की भूमिका उल्लेखनीय रही। 

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!