चमोलीः जन सुझावों से बनेगा समान नागरिक संहिता का बेहतर कानून–

by | Oct 2, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

विशेषज्ञ समिति के सदस्यों ने गोपेश्वर में लोगों से की परिचर्चा, लिए सुझाव– 

गोपेश्वरः समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति के सदस्यों ने राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में आम लोगों और छात्र-छात्राओं से परिचर्चा की। समिति के सदस्यों ने कहा कि जनता के सुझावों से इसका बेहतर कानून बन सकेगा। उन्होंने लोगों से समान नागरिक संहिता के प्रस्तावित प्रारूप पर अपने सुझाव पोर्टल, ईमेल या डाक के माध्यम से देने की अपील की।

समिति के सदस्य शत्रुघन सिंह, डा. सुरेखा डंगवाल और डा. मनु गौड़ ने कहा कि दूरस्थ गांवों के लोगों से जन संवाद कर उन्हें समान नागरिक संहिता की जानकारी दी जाएगी। ताकि अधिक से अधिक लोग अपने सुझाव दे सकें। उन्होंने कहा कि जो भी सुझाव आएंगे समिति उन पर विचार करेगी ताकि अच्छा कानून बनाया जा सके। 

कहा कि समिति पूरे राज्य में भ्रमण कर आम लोगों खासकर महिलाओं और युवाओं से परिचर्चा कर विवाह, संरक्षण, तलाक, गोद लेना, संपत्ति का अधिकार आदि विषयों पर सुझाव लेगी। इनका प्रयास है कि इसका कानून ऐसा बने जिससे आने वाली पीढ़ी को उसका भरपूर लाभ मिल सके।

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एमके उनियाल, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, डा. जगमोहन नेगी, डा. अरविंद भट्ट, डा. प्रियंका उनियाल, डा. दिनेश सती, संयुक्त मजिस्टे्रट अभिनव शाह, डीपी पुरोहित, हरि प्रसाद ममगाईं, बार संघ अध्यक्ष बीएस रावत, अनीता नेगी, शांति राणा, योगेंद्र लिंगवाल, युद्धवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन महाविद्यालय के कोऑर्डिनेटर डा. डीएस नेगी ने किया।

———-

यहां दे सकते हैं सुझाव

बताया कि कोई भी व्यक्ति वेब पोर्टल ucc.in.gov.in, ईमेल official-ucc@uk.gov.in या डाक के माध्यम से अपने सुझाव भेज सकते हैं, जिसका पता है-कार्यालय विशेषज्ञ समिति, समान नागरिक संहिता, राज्य अतिथि गृह निकट राजभवन देहरादून 248001 है। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!