रंग लाया आंदोलनः सीईओ के आश्वासन पर अभिभावकों ने धरना किया स्थगित–

by | Oct 2, 2022 | आंदोलन, चमोली, शिक्षा | 0 comments

मुख्य ‌शिक्षा अधिकारी ने जल्द शिक्षकों की तैनाती और अन्य मांगों पर कार्रवाई का दिया भरोसा– 

पीपलकोटीः अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गडोरा में शिक्षकों की तैनाती सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहा अभिभावकों का धरना मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला के आश्वासन पर समाप्त हो गया है। अभिभावकों ने कहा कि जल्द से जल्द मांगों पर कार्रवाई हो।

जीआईसी गडोरा में अभिभावक और स्थानीय जनप्रतिनिधि 28 सितंबर से धरने पर बैठ गए थे। रविवार को क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र भंडारी और मुख्य शिक्षाधिकारी कुलदीप गैरोला मौके पर पहुंचे। मुख्य शिक्षाधिकारी ने अभिभावकों को लिखित आश्वासन दिया कि विद्यालय के पुराने भवन की भूमि को आईटीआई संस्थान को हस्तांरित किया जाएगा।

जिले में प्रधानाचार्य की नियुक्ति होने पर प्राथमिकता के साथ यहां तैनाती कराई जाएगी। भूगोल और नागरिक शास्त्र प्रवक्ता पद पर शीघ्र तैनाती की जाएगी। वरिष्ठ लिपिक पद पर तुरंत तैनाती कराई जाएगी। जिसके बाद अभिभावकों ने धरना स्थगित कर दिया। सीईओ ने कहा कि इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा केंद्र को यथावत रखने के लिए उत्तराखंड बोर्ड से वार्ता की जाएगी।

इस दौरान पीटीए अध्यक्ष अनिल जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, भक्तदर्शन, गजेंद्र राणा, हरीश पुरोहित, हरिबोधनी खत्री, बस्ती लाल, नीता बिष्ट, हरिदर्शन रावत, मनोज कुमार, अतुल शाह आदि मौजूद रहे।

Latest News

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
error: Content is protected !!