आस्थाः राज्यपाल ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन– 

by | Oct 4, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

अधिकारियों की ली बैठक, मास्टर प्लान के कार्यों को सराहा–

चमोलीः राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को ब्रदीनाथ पहुॅचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए देश और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में मंदिर समिति और तीर्थपुरोहितों ने राज्यपाल को अंगवस्त्र, तुलसी माला एवं प्रसाद भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान  राज्यपाल ने बद्रीनाथ आए श्रद्वालुओं से बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

राज्यपाल ने जीएमवीएन बद्रीनाथ में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के साथ बैठक करते हुए बद्रीनाथ मास्टर प्लान सहित विभिन्न विकास कार्यो की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से बद्रीनाथ मास्टर प्लान सहित जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं नवचारी कार्यो से अवगत कराया। 

उन्होंने कहा कि इसके लिए शासन-प्रशासन की पूरी टीम सहित सभी लोग बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यो पर काफी टेबल बुक व किताब तैयार की जाए ताकि अन्य प्रोजेक्ट में भी बद्रीनाथ मास्टर प्लान की तरह से पुर्ननिर्माण कार्यो को किया जा सके।  

राज्यपाल ने कहा कि आज उन्हें यहां आकर बेहद शांति और सुकून मिल रहा है। आने वाले समय में बद्रीनाथ धाम और भी दिव्य और भव्य नजर आएगा। बद्रीनाथ धाम में तैनात राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं यात्रा मैनेजमेंट फोर्स समेत अन्य संस्थाओं के कार्यो की भी सराहना करते हुए कहा कि सभी के अच्छे तालमेल से ही यात्रा सुखद और व्यवस्थित ढंग से चल रही है। 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, एसडीएम कुमकुम जोशी आदि उपस्थित थे।

Latest News

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!