चमोली। पेड़ वाले गुरूजी के नाम से प्रसिद्घ जीआईसी गोदली के प्रवक्ता धन सिंह घरिया ने अपना संपूर्ण जीवन पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया है। वे पिछले 25 साल से भी अधिक समय से पर्यावरण संरक्षण में लगे हुए हैं। पेड़ वाले गुरूजी का पर्यावरण संरक्षण के प्रति जुनून भी ऐसा कि अपनी तनख्वाह से ही पौधों की व्यवस्था करना और स्वयं के खर्चे में ही पौधे लगवाना, छात्र-छात्राओं से लेकर ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है। रविवार को भी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एनएसएस के स्वयं सेवियो व श्रीगढ़ ग्राम सभा की महिला मंगल दल के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया के नेतृत्व में वन पंचायत भूमि पर चारापत्ती प्रजाति व फल दार पौधों का रोपण किया गया । हरियाली व खुशहाली बढ़ाने को समस्त लोगों ने प्रतिभाग कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया आने वाले समय ये प्राणवायु दायक पेड़ पौधों का रोपण कर इन्हें सुरक्षा करने का संकल्प भी लिया । इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्षा लीला देवी, रश्मि देवी , , प्रेंशा, अंजु, लक्ष्मी, रवीना, जमुना,नीलम, निकिता, रंजना,तेजपाल, ज्योति प्रकाश,मोहित, अनुज कुंदन सिंह, चित्र सिंह, आदि उपस्थित रहे । इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार पेड़ वाले गुरुजी के नेतृत्व में पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिससे प्रकृति को सवारने मे सभी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके ।
पेड़ वाले गुरूजी ने छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के साथ रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया जीवन–
by laxmi Purohit | Aug 8, 2021 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

Latest News
रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...
अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...
‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...
सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...
पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...
एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...
तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
