पेड़ वाले गुरूजी ने छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के साथ रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया जीवन–

by | Aug 8, 2021 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

चमोली। पेड़ वाले गुरूजी के नाम से प्रसिद्घ जीआईसी गोदली के प्रवक्ता धन सिंह घरिया ने अपना संपूर्ण जीवन पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया है। वे पिछले 25 साल से भी अधिक समय से पर्यावरण संरक्षण में लगे हुए हैं। पेड़ वाले गुरूजी का पर्यावरण संरक्षण के प्रति जुनून भी ऐसा कि अपनी तनख्वाह से ही पौधों की व्यवस्था करना और स्वयं के खर्चे में ही पौधे लगवाना, छात्र-छात्राओं से लेकर ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है। रविवार को भी आजादी  के अमृत महोत्सव के अवसर पर एनएसएस के स्वयं सेवियो  व श्रीगढ़ ग्राम सभा की महिला मंगल दल के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया के नेतृत्व में वन पंचायत भूमि पर चारापत्ती प्रजाति व फल दार पौधों का रोपण किया गया । हरियाली व खुशहाली बढ़ाने को समस्त लोगों ने प्रतिभाग कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया आने वाले समय ये प्राणवायु दायक पेड़ पौधों का रोपण कर इन्हें सुरक्षा करने का संकल्प भी लिया । इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्षा लीला देवी, रश्मि देवी , , प्रेंशा, अंजु, लक्ष्मी, रवीना, जमुना,नीलम, निकिता, रंजना,तेजपाल, ज्योति प्रकाश,मोहित, अनुज कुंदन सिंह, चित्र सिंह, आदि उपस्थित रहे । इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार पेड़ वाले गुरुजी के नेतृत्व में पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिससे प्रकृति को सवारने मे सभी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके । 

Latest News

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...
error: Content is protected !!