आस्थाः पहली बार अपने भक्तों को दर्शन देंगे देवर-खडोरा के बजीर देवता–

by | Oct 6, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

बजीर देवता की दिवारा यात्रा हुई शुरू, बजीर देवता की अगुवाई में 25 गांवों के देव पश्वा भी पहुंचे– 

गोपेश्वरः देवर खडोरा के आराध्य बजीर देवता पहली बार बाहर निकले हैं। इसके साथ ही बजीर देवता की देवरा यात्रा शुरू हो गई है। बजीर देवता छह माह तक क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को आशीर्वाद देंगे।

देवर खडोरा गांव में बजीर देवता का पौराणिक मंदिर है। लेकिन बजीर देवता पहली बार मंदिर से बाहर निकले हैं। इस बार ग्रामीणों ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद बजीर देवता को मंदिर से बाहर निकाला। छह महीने तक बाहर रहते हुए वह क्षेत्र भ्रमण करेंगे। शुक्रवार को अपने मामाकोट गोपेश्वर गांव पहुंचेंगे। यहां से रुद्रनाथ, डुमक होते हुए बदरीनाथ जाएंगे। उसके बाद गांवों के भ्रमण पर निकलेंगे। छह माह भ्रमण करने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर विराजमान हो जाएंगे।

बृहस्पतिवार को बजीर देवता के बाहर आने के दौरान आसपास के करीब २५ गांवों के देवी देवताओं ने यहां अपना आसन लगाया था। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र कल्याण और धार्मिक कार्यों के तहत पहली बार बजीर देवता की देवरा यात्रा शुरू की गई है।

इस दौरान पंडित दिनेश प्रसाद मैठाणी, ईश्वरी प्रसाद भट्ट, केश्वानंद भट्ट, माधवानंद भट्ट, बजीर के पाश्वा गजेंद्र बिष्ट, विधायक राजेंद्र भंडारी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चंद्रसिंह पंवार, प्रधान बीरेंद्र कठैत, मनोज रावत, दिगंबर बिष्ट, आनंद सिंह, विजय बिष्ट, धनपत सहित विभिन्न गांवों के लोग उनके नाते रिश्तेदार और ध्याणियां पहुंची हुई थी।

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!