बाल कल्याणः मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी ने ली चाइल्ड हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक–

by | Oct 6, 2022 | चमोली, बैठक | 0 comments

कहा- बाल कल्याण के क्षेत्र में समर्पित भाव से करें काम

गोपेश्वरः  मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी ने कहा कि बाल कल्याण के क्षेत्र में काम करने वाले विभाग और संस्थाएं समर्पित भाव से काम करें। जिससे बच्चों को उनके मूल अधिकार मिल सकें। कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में चाइल्ड हेल्पलाइन की सुविधा पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाएं।

बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी की अध्यक्षता में समेकित बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जिला बाल सलाहकार बोर्ड और चाइल्ड हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें बाल संरक्षण प्राणाली को मजबूत बनाने, रेस्क्यू किए बच्चों की शिक्षा, विकास और देखभाल के लिए बेहतर कार्य करने और चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए। जिन बच्चों को मदद की जरूरत है उनको चिह्नित कर श्रेणीवार सूची उपलब्ध करें। नशे में संलिप्त बच्चों की सही से काउंसलिंग करें, संरक्षण में रखे बच्चों को पूरा सहयोग और सुरक्षा प्रदान करें।

हिमादि समिति की जिला समन्वयक प्रभा रावत ने बताया कि चाइल्ड लाइन सेवा के तहत एक साल में शून्य से 18 साल तक के गरीब, अनाथ, दिव्यांग, शोषण और हिंसा आदि से पीड़ित बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। एक साल में 105 बच्चों को चिह्नित किया गया। इन सभी को सुरक्षा प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से 127 बच्चों को लाभांवित किया गया, जबकि 56 बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

बैठक में सीओ पुलिस नताशा सिंह, एसीएमओ डा. उमा रावत, डीपीओ संदीप कुमार, सीडब्लूसी अध्यक्ष हेमा भट्ट, हिमाद समिति के सचिव उमा शंकर बिष्ट, बाल संरक्षण अधिकारी प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!