कार्रवाईः गैरहाजिर रहने पर डीएम ने रोका अधिकारियों का वेतन–

by | Oct 7, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

डीएम हिमांशु खुराना ने कहा- जिलास्तरीय बैठकों को गंभीरता से लें अधिकारी–

गोपेश्वरः जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक और समाज कल्याण अधिकारी अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने अग्रिम आदेश तक दोनों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। डीएम ने अधिकारियों को जिला स्तर की बैठकों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में परिषद की बैठक में पूर्व सैनिकों और आश्रितों की समस्याओं पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि पूर्व सैनिकों की जो भी समस्या हो उसे तत्काल जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के माध्यम से संज्ञान में लाएं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि तहसील स्तर की समस्याओं के लिए एसडीएम से संपर्क करें। कोई समस्या हो तो तत्काल संज्ञान में लाएं।

बैठक में भूतपूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधियों ने थराली, नारायणबगड़ और जोशीमठ में सैनिक विश्राम गृह बनाने, थराली में ईसीएचएस की शाखा खोलने, पूर्व सैनिक पुनर्वास संस्था से दी जाने वाली छात्रवृत्ति की जटिलता को सरल बनाने और उपनल के माध्यम से पूर्व सैनिकों के आश्रितों को ही रोजगार देने की बात रखी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कमांडर हेमंत कुमार ने सैनिक कल्याण और पुनर्वास कार्यालय से संचालित योजनाओं और कार्यों के बारे में जानकारी दी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, सीटीओ सूर्य प्रताप सिंह, जिला सैनिक कल्यााण कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी दीप चंद्र पांडे सहित विकासखंडों के प्रतिनिधि और पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!