हेमकुंड साहिब में तीन दिनों से हो रही बर्फबारी, कड़ाके की ठंड शुरू– 

by | Oct 9, 2022 | चमोली, ब्रेकिंग, मौसम | 0 comments

पुलिस प्रशासन ने हेमकुंड की यात्रा रोकी, घांघरिया में रोके गए 250 तक यात्री, कल बंद होंगे हेमकुंड के कपाट– 

जोशीमठः हेमकुंड साहिब में पिछले तीन दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन की ओर से हेमकुंड यात्रा को रोक दिया गया है। मौसम खुलने के बाद यात्रा दोबारा शुरू कराई जाएगी।

पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, हेमकुंड साहिब में एक से दो फीट तक बर्फ जम गई है, जबकि गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड में छह से सात इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। हेमकुंड में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बर्फबारी को देखते हुए पुलिस की ओर से तीर्थयात्रियों का यात्रा के मुख्य शिविर घांघरिया में कीरब 250 तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया है। मौसम सामान्य होने के बाद ही इन तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब तक जाने की अनुमति दी जाएगी।

हेमकुंड साहिब के कपाट दस अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट कपाट बंद करने की प्रक्रिया में जुट गया है।  यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि हेमकुंड साहिब में कपाट बंद होने के दौरान अक्टूबर में इतनी बर्फबारी हो रही है। 

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!