चमोलीः विज्ञान मेले में दीक्षांत, प्रिया, कविता रहे प्रथम– 

by | Oct 10, 2022 | चमोली, रचनात्मक, शिक्षा | 0 comments

दशोली विकासखंड का विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान मेला संपन्न–

गोपेश्वरः विकासखंड दशोली की विज्ञान प्रदर्शन व विज्ञान मेला राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में संपन्न हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढक़र एक मॉडल प्रस्तुत किए।

विज्ञान मेले में विकासखंड के 23 विद्यालयों के 264 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान ड्रामा में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ प्रथम और जीजीआईसी गोपेश्वर दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए गए। जिसके तहत जूनियर वर्ग में सूचना और प्रोद्यौगिकी विषय में सुबेध प्रेम विद्यामंदिर गोपेश्वर के दीक्षांत, पर्यावरण और अनुकूल सामग्री में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ की दिया, परिवहन और नवाचार में नैग्वाड़ की ही प्रिया, पर्यावरण संबंधी चिंताओं में कविता, नवाचार के साथ एतिहासिक विकास में जीआईसी सावरीसैंण के युवराज, गणित में जीआईसी ग्वाड़ की एकता प्रथम स्थान पर रही।

सीनियर वर्ग के सूचना एवं प्रौद्यौगिकी में जीआईसी सावरीसैंण के प्रियांशु राणा, पर्यावरण अनुकूल सामग्री में जीआईसी नंदप्रयाग की सपना खनेड़ा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में जीआईसी सावरीसैंण के सागर नेगी, परिवहन एवं नवाचार में जीआईसी सावरीसैंण की दीया प्रथम स्थान पर रही। इस दौरान दशौली विकासखंड के विज्ञान समन्वयक योगेंद्र सिंह कुंवर, सहसमन्वयक रामकुमार थपलियाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!