चमोलीः महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग–

by | Oct 11, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन से की छात्र नेताओं ने मांग, यहां किया प्रदर्शन– 

गोपेश्वरः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र-छात्राओं ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर सहित अन्य कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की है। संगठन की ओर से इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

एबीवीपी छात्र संगठन का कहना है कि कोविड के चलते दो सालों से महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए। जबकि कोविड काल में ही देश में बड़े-बड़े चुनाव संपन्न हो चुके हैं। छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से महाविद्यालयों में छात्र राजनीति का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है।

उन्होंने विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन से मांग की है कि महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं, जिससे छात्र राजनीति से जुड़े युवा छात्र हित और महाविद्यालय के विकास में निरंतर अपना योगदान दे सकें।

छात्रों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव यदि शीघ्र नहीं करवाए गए तो आंदोलन भी शुरू कर दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। छात्र नेता अजय भंडारी, मेघा, मोनिका, पूनम, शालू आदि ने कहा कि जिला प्रशासन शीघ्र इस मामले का संज्ञान लें। 

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!