चमोलीः करवा चौथ को लेकर महिलाओं में दिखा जबरदस्त क्रेज– 

by | Oct 13, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

साज-श्रृंगार कर महिलाओं ने मंदिरों में किए कीर्तन-भजन, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत– 

गोपेश्वरः  चमोली जनपद में करवा चौथ पर्व पर सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं का हुजूम उमड़ा रहा। महिलाओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। करवा चौथ के पर्व पर साज- श्रृंगार कर सुहागिनों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर व्रत की कथा सुनी।

साथ ही मांगल गीत गाकर अपने पूजा बर्तनों का आदान प्रदान कर पूजा संपन्न की। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर मंदिरों और घरों में सामूहिक पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना की। लंगासू में महिलाओं ने चंडिका मंदिर में कीर्तन-भजन का आयोजन किया।

जनपद के गौचर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, देवाल, थराली, जोशीमठ, पोखरी, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, घाट के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने करवा चौथ पर्व के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को ‌मिला।

धीरे-धीरे पहाड़ में भी करवा चौथ पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मौसम खराब होने के कारण कई क्षेत्रों में देर रात तक चांद न दिखने की दिक्कतें होंगी। चमोली जनपद में मौसम खराब है। 

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!