आक्रोशः वन आरक्षी के निलंबन पर वन आरक्षी संगठन में उबाल– 

by | Oct 15, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ वन प्रभाग के परिसर में चमोली और रुद्रप्रयाग के वन आरक्षियों ने किया धरना-प्रदर्शन, यह है मामला– 

गोपेश्वर। वन आरक्षी नारायण सिंह रावत की ससम्मान वापसी की मांग पर चमोली और रुद्रप्रयाग के वन आरक्षियों ने गोपेश्वर में प्रदर्शन किया।  

नंदप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत वन वीट में इसी वर्ष के फरवरी माह में पेड़ों के अवैध पातन के कारण वन आरक्षी नारायण सिंह रावत को निलंबित किया गया था। मौजूदा समय में वह बदरीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज थराली में संबद्घ है। वन आरक्षी संगठन का आरोप है कि वन विभाग की ओर से पीड़ित को प्रत्यावेदन तक का मौका नहीं दिया गया। अभी तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए बिना कर्मचारी को निलंबन की कार्रवाई से जूझना पड़ रहा है। इस बीच उन्हें आधी वेतन भी निर्गत नहीं की गई। जिससे कर्मचारी को मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न से गुजरना पड़ रहा है।

इसी मामले को लेकर शनिवार को चमोली और रुद्रप्रयाग के वन आरक्षी जुलूस के साथ बदरीनाथ वन प्रभाग परिसर में पहुंचे और यहां धरना-प्रदर्शन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बर्त्वाल ने कहा कि यदि वन आरक्षी की बहाली, आधी वेतन और जांच की कार्रवाई शीघ्र बंद नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

इस मौके पर संरक्षक प्रकाश नेगी, कल्पेश्वर भंडारी, राजेंद्र रावत, जिला संयुक्त मंत्री आशुतोष पुरोहित, प्रेम सिंह बिष्ट, सीमा, विक्रम भंडारी, प्रकाश कंडारी, आनंद सिंह रावत, मनमोहन भंडारी, तुलाराम सती, हीरा सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!