जय होः मुस्लिम से हिंदू बने जितेंद्र त्यागी पहुंचे चमोली– 

by | Oct 15, 2022 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पहली ध‌ार्मिक यात्रा पर निकले बदरीनाथ, चमोली में हिंदू संगठनों ने किया स्वागत

गोपेश्वरः  मुस्लिम से हिंदू बने जितेंद्र नारायण त्यागी शनिवार को बदरीनाथ धाम की यात्रा पर निकले। चमोली बाजारी में विभिन्न हिंदू संगठनों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। जितेंद्र नारायण त्यागी ने कहा कि लव जिहाद देश के भविष्य के लिए बहुत खतरनाक है। इस पर सख्त कानून बनना चाहिए।

जितेंद्र त्यागी के चमोली पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसमें हेमंत बिष्ट, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री पवन राठौर, भाजपा नेता कुलदीप वर्मा, अनुराज सिंह, मंदीप सिंह, बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद राणा के साथ ही अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। चमोली बाजार में उन्होंने कुछ दूरी तक पैदल यात्रा भी की। 

जितेंद्र त्यागी पूर्व में सैय्यद वसीम रिज्वी (पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ) ने बताया कि हिंदू बनने के बाद यह उनकी पहली धार्मिक यात्रा है। उन्होंने कहा कि वे एक देश एक कानून के पक्षधर हैं।

कुछ लोग धार्मिक रीति रिवाजों के चलते संविधान को किनारे करना चाहते हैं। जिससे समाज में गंभीर समस्याएं पैदा हो रही हैं। इसके अलावा लव ज‌िहाद और लैंड ज‌िहाद जैसी समस्या से निपटने के लिए सख्त कानून होना चाहिए।

देश में बढ़ता नशे का कारोबार बहुत खतरनाक है। नशे के कारोबार के तार विदेशों से भी जुड़े हैं। जो भारत की युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहते हैं। कहा कि कानूनी तौर पर जो हो सकता है वह अलग है, लेकिन सनातन धर्म से जुड़े लोगों को भी नशे के विरोध में पूरे देश में मुहिम चलानी चाहिए।

Latest News

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
error: Content is protected !!