चमोलीः दस प्रतिशत बच्चों ने बताया, उनके अभिभावक पढ़ाने में सहयोग करते हैं, अधिकांश ने बोला अकेले पढ़ते हैं–

by | Oct 15, 2022 | चमोली, जागरुकता, शिक्षा | 0 comments

 जनदेश संस्था ने आयोजित किया कार्यक्रम, बच्चों के साथ हुई स्थानी ज्ञान एवं पर्यावरण विषय पर चर्चा–

जोशीमठः जोशीमठ विकास खंड के प्राथमि विद्यालय चांई में शनिवार को जय नंदा देवी स्वरोजगार शिक्षण संस्थान (जनदेश) कल्प क्षेत्र उर्गम भरकी द्वारा बच्चों के साथ कृमि मुक्त दवा वितरण के साथ-साथ चाइल्ड हेल्पलाइन से जुड़ी हुई जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की सदस्य कलावती शाह ने बच्चों को दी।

बच्चों को संकट के समय में 1098 की सेवा के बारे में जानकारी दी गयी, संकट के समय में अपने साथी की मदद कैसे कर सकते हैं, उसके बारे में जानकारी दी गई।

बच्चों को पोषण से संबंधित पौष्टिक आहार के बारे में भी बताया गया, अपने आसपास के वातावरण स्वच्छता का महत्व स्थानीय पर्यावरण एवं प्रवेश के बारे में चर्चा की गई। बच्चों को फोन टेस्टिंग के बारे में बताया गया। टीम की सदस्य ममता सती ने बालक बालिका में होने वाले भेदभाव के बारे में भी चर्चा की और घर पर अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में सहयोग के बारे में भी पूछा गया।

अधिकांश बच्चों ने बताया कि उनके घरों में पढ़ाई के समय वे अकेले ही पढ़ते हैं। 10% बच्चों ने  बताया कि उनके अभिभावक उन्हें पढ़ाने में सहयोग करते हैं या पढ़ाई के समय वह साथ में रहते हैं। बच्चों को कहानी, कविता, रोचक प्रसंग के बारे में भी बच्चों के साथ चर्चा हुई।

इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका बीना राणा ने कहा कि बच्चों के साथ समय-समय पर इस तरह की चर्चा होती रहनी चाहिए, प्रत्येक बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी होनी चाहिए और इसके बारे में अपने घर पर भी चर्चा करनी चाहिए। इस मौके पर आंगनबाड़ी शिक्षिका संगीता देवी, भोजन माता मथुरा देवी एवं माहेश्वरी देवी उपस्थित थी।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!