आज महिलाएं शिक्षित, अपने अधिकारों के प्रति हो रही जागरुक–

by | Oct 16, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

जोशीमठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित हुआ महिला कानूनी जागरुकता कार्यक्रम– 

जोशीमठः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान मे जोशीमठ के नगर पालिका सभागार में एक दिवसीय महिला कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को उनकी सुरक्षा समेत अन्य आवश्यक कानूनों की जानकारी दी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर ने महिलाओ पर होने वाली हिंसा पर सवालों के जबाब देकर महिलाओं को जागरूक किया साथ ही महिलाओ की समस्याओं का समाधान त्वरित करने के साथ ही जिला विधिक सेवा के माध्यम से महिला समस्याओं के सामाधान की जानकारियां भी दी।

 कार्यक्रम में आशा कार्यकत्रियों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से घरेलू हिंसा का सचित्र वर्णन कर बताया कि आज भी समाज में बेटियों की अपेक्षा पुत्र मोह अधिक है जिस कारण गर्भवती होने से प्रसव तक महिलाओं को किस किस प्रकार की कठिनाईयों से दो चार होना पडता है का प्रस्तुतिकरण किया। साथ ही बेटियों के अधिकारों के बारे मे जागरूक किया गया।

 न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ विशाल वशिष्ठ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून मौजूद हैं व अब महिलायें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ रही हैं इस लिए महिलायें अब अपने अधिकारों के प्रति सजक हो रही हैं,

 जोशीमठ कोतवाली में तैनात महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत ने साईबर ठगी से महिलों को सजग रहने की अपील की। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रैजा चौधरी, अरुण कुमार शाह, लीलानंद डिमरी, पूरन भिलंगवाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!