ज्योतिर्मठः धर्म महासम्मेलन में एक मंच पर विराजमान हुए तीन पीठों के शंकराचार्य–

by | Oct 17, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य बनने पर आयोजित हुआ धर्म महासम्मेलन–

जोशीमठः  रविग्राम के खेल मैदान में ज्योतिष्पीठ की ओर से आयोजित धर्म महासम्मेलन में सोमवार को चारों ओर संत समाज के जयकारे गुंजायमान हो उठे। संत समाज, स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, श्रृंगेरी के शंकराचार्य विधु शेखर भारती महाराज और द्वारका के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

महिलाओं ने भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन कर महासम्मेलन में उत्साह भर दिया। सुबह करीब नौ बजे ज्योतिर्मठ से रविग्राम खेल मैदान तक करीब चार किलोमीटर लंबी शोभायात्रा आयोजित की गई। तीनों शंकराचार्य रथ में सवार होकर सेना के बैंडों की मधुर धुन के साथ महासम्मेलन स्थल पर पहुंचे।

जगह-जगह पर स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। शोभा यात्रा से पहले तीनों शंकराचार्य भगवान नृसिंह मंदिर पहुंचे और दर्शन के बाद शोभा यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने गणेश वंदना और बदरीनाथ की स्तुति से की।

महासम्मेलन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने देश में चार पीठों की स्थापना की, जिसमें उन्होंने अपने शिष्यों को अभिक्षित किया। कहा कि कुछ लोग न्यायालय को गुमराह कर रहे हैं कि ज्योतिष्पीठ पर पट्टा अभिषेक किया जा रहा है। जबकि यहां पर तो सिर्फ धर्म महासम्मेलन किया जा रहा है। मुख्य अभिषेक तो पहले ही हो चुका है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष्पीठ को लेकर 70 सालों से विवाद चल रहा है।  

Latest News

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...
error: Content is protected !!