ये रहेगा प्रधानमंत्री मोदी का बदरी-केदार भ्रमण का मिनट टू मिनट कार्यक्रम–

by | Oct 18, 2022 | चमोली, राजकाज, राष्ट्रीय | 0 comments

देश के अंतिम गांव माणा में सेना के जवानों और ग्रामीणों के साथ करेंगे संवाद– 

गोपेश्वरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 और 22 अक्तूबर को बदरीनाथ और केदारनाथ भ्रमण का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री 21 को एमआई-17 हेलीकॉप्टर से सुबह 5ः45 बजे पीएम हाउस से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 6ः05 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 6ः50 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। और 7 बजकर 55 पर केदारनाथ हेलीपेड पहुंचेंगे। सुबह सवा आठ बजे से दस बजे तक प्रधानमंत्री केदारनाथ के दर्शनों के बाद वहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

शंंकराचार्य समाधि स्थल भी जाएंगे। सुबह साढ़े दस बजे केदारनाथ हेलीपेड से एमआई 17 हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ के लिए रवाना होंगे और 11 बजकर 20 मिनट पर बदरीनाथ पहुंचेंगे। सुबह साढ़े ग्यारह बजे प्रधानमंत्री बदरीनाथ मंदिर में पहुंचेंगे।

बदरीनाथ में आधा घंटे तक पूजा का कार्यक्रम है। इसके बाद दोपहर में 12 बजे बदरीनाथ में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 12ः20 बजे बदरीनाथ के साकेत चौक से रीवर फ्रंट के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर में साढ़े 12 बजे सड़क मार्ग से पीएम माणा गांव पहुंचेंगे। 

यहां माणा गांव के ग्रामीणों के साथ ही सेना के जवानों के साथ संवाद करेंगे। अपराह्न 2 बजकर 30 मिनट पर पीएम पुनः बदरीनाथ पहुंचेंगे। 2ः40 बजे से 5ः55 बजे तक विश्राम करेंगे और बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण व प्रजंटेशन का अवलोकन करेंगे।

प्रधानमंत्री रात्रि प्रवास बदरीनाथ धाम में ही करेंगे। 22 अक्तूबर को सुबह 7ः20 बजे प्रधानमंत्री बदरीनाथ हेलीपेड पहुंचेंगे और सुबह 8ः30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!