बर्फ की सफेद चादरः चारों ओर से बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब–

by | Oct 19, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments


हेमकुंड साहिब की खूबसूरती में आया निखार–

जोशीमठः पिछले कुछ दिनों से हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई, जिससे यहां की खूबसूरती में निखार आ गई है। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा दस अक्तूबर को बंद हो गई थी। धाम के कपाट बंद होने के दिन भी जमकर बर्फबारी हुई।

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा इस वर्ष के लिए बंद होने के बाद हेमकुंड साहिब में चारों ओर सन्नाटा है। चारों ओर से पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं।  हेमकुंड की निचली चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं। जिससे यहां का खूबसूरत नजारा देखते ही बन रहा है। हेमकुंड साहिब धाम गोविंदघाट से 20 किलोमीटर की पैदल दूरी पर सात शिखरों के बीच स्थित है।

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा को सुगम बनाने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। हेमकुंड से कुछ ही दूरी पर रेस्क्यू हेलीपेड बनाया जा रहा है। इस हेलीपेड के जरिए असहाय तीर्थयात्री भी हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंच सकते हैं, साथ ही हेमकुंड साहिब में तबियत खराब होने पर तीर्थयात्री को त्वरित उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा सकता है।

तीर्थयात्रा के आस्था पथ पर गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट यात्रा को सुगम बनाने में जुटी हुई है। इस बार की तीर्थयात्रा संपन्न होने के तुंरत बाद हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट गोविंदधाम और गोविंदघाट में गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और अन्य जगहों पर सुधारीकरण कार्य में जुट गई है। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह ‌बिंद्रा स्वयं इस कार्य की मॉनेटरिंग कर रहे हैं। 

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!