चमोली पुलिस ने गूगल पे से गंवाई एक लाख रूपये की धनरा‌शि पीड़ित को लौटाई–पढ़ें कैसे गूगल पे से खो गई थी यह भारी भरकम धनराशि–

by | Aug 10, 2021 | चमोली, जागरुकता | 0 comments


चमोली।  ऑनलाईन गूगल पे से गवाई एक लाख रूपये धनराशि को पुलिस ने पीड़ित को लौटा दिया है। 26-12-2020 को माईथान, थाना गैरसैंण के राजेंद्र सिंह द्वारा अपने परिचित को गूगल पे के जरिए 100000 ( एक लाख रूपये ) भेजे थे, जो कि न उनके परिचित के खाते में क्रेडिट हुए और न ही उनके खुद के खाते में वापस आये। उनके द्वारा गूगल पे पर सर्च कर कस्टमर केयर को इसकी जानकारी भी दी गयी, लेकिन उनके पैसे दिनांक आठ जुलाई 2021 तक किसी भी प्रकार से ना उनके परिचित के खाते में क्रेडिट हुए और ना ही पीड़ित के खाते में वापस पहुंचे। परेशान राजेंद्र सिंह ने इस संबंध में आठ जुलाई को चौकी मैहलचौरी थाना गैरसैण में दर्ज कराई। सूचना पर कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी मैहलचौरी उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज द्वारा उक्त शिकायत साइबर सेल को प्रेषित करने के साथ, संबंधित बैंक, गूगल पे और एनपीसीएल से संपर्क व अन्य कार्यवाही करने के बाद बीते नौ अगस्त को एक लाख रूपये की धनराशि शत प्रतिशत बरामद करवाकर पीड़ित को वापस करवाई गई। यह भारी भरकम रकम वापस खाते में पहुंचने पर पीड़ित व्यक्ति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस का धन्यवाद किया है।  —————————————————– चमोली पुलिस ने इस संबंध में एक अपील भी जारी की है। पुलिस ने निवेदन किया है कि कस्टमर केयर के नम्बर मोबाइल फोन में सर्च करने के बजाय ऑफिसियल वेबसाइटों से ही लें, क्योंकि सर्च करने पर भी कई ठग आपके इंतजार में बैठे रहते हैं। किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी अंजान फोन कॉल के बहकावे में आकर अपने खाते का विवरण, एटीएम की डिटेल कतापि शेयर न करें, अंजान क्यूआर कोड को स्कैन न करें, थर्ड पार्टी एप को डाउनलोड करने से बचें। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!