भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी दीवाली की शुभकामनाएं– 

by | Oct 24, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

प्रधानमंत्री मोदी को सुनने माणा गांव पहुंचे हजारों लोगों को देख गदगद हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कहा कैलाश मानसरोवर यात्रा भी हो सकती है नीती घाटी से शुरू– 

चमोली। माणा गांव में ग्रामीणों के बीच पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए बदरीनाथ विधानसभा से पहुंचे हजारों ग्रामीणों को देख भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बदरीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट गदगद हुए। वे मोदी की जनसभा शुरू होने से पूर्व सभी ग्रामीणों से उत्साह के साथ मिले और उन्हें दीवाली की शुभकामनाएं दी। 

दरअसल, माणा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भाजपा समर्थित लोगों के साथ ही आम ग्रामीणों का हुजूम भी उमड़ पड़ा, कई ग्रामीण पहली बार बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। बदरीनाथ विधानसभा की जनता के उमड़-घुमड़ कर माणा गांव पहुंचे, तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में बदरीनाथ विधानसभा के हर गांव से ग्रामीण पहुंचे। बहुत अच्छा लगा। केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण खुश हैं।

प्रधानमंत्री ने मेरे सीमा दर्शन यात्रा अभियान को भी पंख लगा दिए हैं। प्रधानमंत्री के नीती और माणा घाटी में सड़क नेटवर्क को विकसित करने के विजन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। भविष्य में नीती घाटी से कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी संभव हो सकती है।  

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!