मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी दीवाली की शुभकामनाएं– 

by | Oct 24, 2022 | देहरादून, राजनीति, संस्कृति | 0 comments

भाजपा कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, खूब हुई आतिशबाजी–

देहरादून। बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने दीए जलाए और आतिशबाजी की।

मुख्यमंत्री ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी। 
दीपावली पर्व राज्यभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर भाजपा कार्यालय में दीपावली का उत्सव मनाया गया। देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यालय में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भी दीप जलाकर राज्य में खुशहाली की कामना की। 

error: Content is protected !!