जिंदगी की जंगः अंकित की दोनों किडनी खराब, परिवार ने लगाई मदद की गुहार–

by | Oct 26, 2022 | चमोली, समस्या, स्वास्थ्य | 0 comments

अंकित की मां किडनी देने को तैयार, लेकिन ट्रांसप्लांट में आ रहा लाखों का खर्च, मदद को आगे बढ़ाएं हाथ– 

चमोलीः नंदप्रयाग का अंकित दोनों किडनी खराब होने के कारण अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है, अंकित 21 साल का है। उसकी मां सतेश्वरी देवी उसे किडनी देने को तैयार है, लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट में आने वाले खर्च को उठाने में परिवार सक्षम नहीं है।

सतेश्वरी देवी और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने सरकार और आम लोगों से मदद की गुहार लगाई है। अंकित कोसवाल के पिता पुष्कर लाल कोसवाल की मौत दस साल पहले हो चुकी है। जिसके बाद से घर में आर्थिकी का कोई जरिया नहीं है। 

अंकित के मामा वीरेंद्र ने बताया कि करीब 15 दिन पहले तबियत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने देहरादून ले जाने को कहा। वे उसे लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट लेकर आए। यहां जांच में पता चला कि अंकित की दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं।

किडनी ट्रांसप्लांट कराने को तैयार है। लेकिन इसमें करीब सात लाख तक खर्च आ रहा है। पहले ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए इतने पैसे जुटा पाना संभव नहीं है।

अंकित की एक बहन बड़ी और एक छोटी है। वीरेंद्र सिंह का कहना है कि वह रिश्तेदारों से भी कर्ज लेकर इतनी बड़ी रकम एकत्रित नहीं कर सकते हैं। उन्होंने सरकार और ऐसी संस्थाओं से मदद की मांग की है— 

अंकित का बैंक अकाउंट नंबर—- 32437837047 है और आईएफएससी कोड- 5447 है। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!