पूर्व सीएम निशंक ने अपनी बेटियों के संग किए बदरी-केदार के दर्शन– 

by | Oct 26, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों की समस्याएं सुनीं, बदरीनाथ में मंदिर समिति के कर्मचारियों से मिले– 

चमोली/रुद्रप्रयागः पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को केदारनाथ और उसके बाद बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। वे अपनी बेटियों आरुशी और विदुशी के साथ दोनों धामों की तीर्थयात्रा पर पहुंचे। उनके साथ दामाद अभिनव पंत, समधी विनोद पंत और समधन रानी पंत भी मौजूद थे।

डा. निशंक केदारनाथ और बदरीनाथ की विभिन्न पूजाओं में शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों की समस्याएं सुनीं। केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने डा. निशंक को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में चल रहे कार्यों को लेकर सरकार और मंदिर समिति को तीर्थ पुरोहितों के साथ विचार-विमर्श करना चाहिए, साथ ही पुननिर्माण के कार्यों में भी तीर्थ पुरोहितों की रायशुमारी जरुर ली जाए, 

तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि सरकार ने जिस प्रतिनिधि को मंदिर समिति की जिम्मेदारी सौंपी है, वह तीर्थ पुरोहितों को साथ लेकर नहीं चल रहा है, उन्हें शीघ्र बदला जाए, अन्यथा तीर्थपुरोहित आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। तीर्थपुरोहितों ने कहा कि बिना उन्हें पूछे मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत लगाई गई है,

अब तीर्थ पुरोहित मंदिर में उस व्यक्ति की मंदिर में नेम प्लेट लगने ही नहीं देंगे, तीर्थ पुरोहितों में मंदिर समिति को लेकर आक्रोश बना हुआ है, इधर, बदरीनाथ धाम में भी डा. निशंक ने अपने परिजनों के साथ भगवान बदरीनाथ की पूजाओं में प्रतिभाग किया। उन्होंने लक्ष्मी मंदिर में भी मत्था टेका। साथ ही बदरीनाथ में मंदिर समिति के कर्मचारियों से भी मुलाकात की। 

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!