ठंड बढ़ने से लौटने लगे भोटिया जनजाति के ग्रामीण– 

by | Oct 28, 2022 | चमोली, मौसम | 0 comments

इस बार जबरदस्त कारोबार से गदगद हैं माणा गांव के ग्रामीण, अब अगले सीजन की तैयारी में जुटे–

चमोलीः उच्च हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों के गांवों में ठंड भी बढ़ने लगी है, जिससे नीती और माणा गांव के ग्रामीण जनपद में अपने निचले क्षेत्रों के गांवों में लौटने लगे हैं। इस बार बदरीनाथ धाम में उमड़ी तीर्थयात्रा से माणा गांव का ऊन का कारोबार भी जबरदस्त रहा, जिससे ग्रामीण गदगद हैं।  

माणा गांव के ग्रामीण शीतकाल में गोपेश्वर के समीप घिंघराण गांव में निवास करते हैं, जबकि नीती घाटी के गांवों के ग्रामीण देवलीबगड़, छिनका, नैग्वाड़, सेलवानी, सिरोखोमा, भीमतला, नंदप्रयाग, तेफना आदि गांवों में में निवास करते हैं।

ग्रीष्मकाल में इन गांवों के भोटिया जनजाति के ग्रामीण अपनी भेड़ों से ऊन निकालते हैं और शीतकाल में इस ऊन से गर्म कपड़ों का निर्माण करते हैं। इन कपड़ों को ग्रामीण बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू होते ही तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को उपलब्ध कराते हैं। मलारी गांव के देव सिंह का कहना है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है, जिससे ग्रामीण अब निचले क्षेत्रों की ओर लौटने लगे हैं।

इस बार बदरीनाथ धाम में रिकॉर्ड तीर्थयात्री पहुंचे। इसका फायदा माणा गांव को भी हुआ। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर अधिकांश तीर्थयात्री यहां से तीन किलोमीटर दूर माणा गांव के सैर-सपाटे पर पहुंचते हैं। माणा गांव में व्यास गुफा, भीम पुल, सरस्वती नदी, वसुधारा आदि दर्शनीय स्थल हैं। ग्रामीण गांवों में ऊनी कपड़ों की जमकर खरीदारी करते हैं। माणा गांव की बीना बढ़वाल का कहना है कि इस बार ऊनी कपड़ों की जमकर बिक्री हुई। 

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!