पर्यटन प्रदेशः फूलों की घाटी से वन विभाग ने कमाए 31 लाख रुपये–

by | Oct 29, 2022 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

31 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगी सुरम्य फूलों की घाटी– 

जोशीमठ। छह माह तक पर्यटकों से गुलजार रहने वाली विश्व प्रशिद्ध फूलों की घाटी अब 31 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी। इस साल घाटी में रिकार्ड पर्यटक आए, जिससे वन विभाग ने 31 लाख से अघिक की कमाई की है। 87.5 वर्ग मीटर में फैली फूलों की घाटी रंग बिरंगे फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व विख्यात है। यहां के स्लोप पर्यटकों को सहज ही आकर्षित करते हैं।

घाटी में जुलाई अगस्त माह में 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। जबकि इस समय लगभग सभी फूल सूख चुके हैं। साथ ही अब घाटी के बंद होने का समय भी आ गया है। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद फूलों की घाटी में काफी कम संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

वह विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के फूलों की घाटी रेंज के रेन्जाधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि घाटी में साल अभी तक 20,827 आ चुके हैं। जिसमे 280 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इससे विभाग को 3,173,400 की आय प्राप्त हो चुकी है। इससे पहले 2019 में 17424 पर्यटक आए थे जिनसे विभाग को 27,60,825 रूपए की आय हुई थी।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!