जोशीमठ और गोपेश्वर में उत्साह के साथ मनाया गया छठ पर्व–
चमोलीः छठ पर्व गोपेश्वर और जोशीमठ में उत्साह के साथ मनाया गया। गोपेश्वर स्थित बैतरणी कुंड और जोशीमठ में बिहार और पूर्वांचल मूल की महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं के साथ पुरुष भी छठ पूजा में शामिल रहे।
सभी ने पारंपरिक अंदाज में छठ पूजा की और सूर्य को अघ्र्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। गोपेश्वर, जोशीमठ आदि जगह पर बिहार मूल के लोग काफी संख्या में रहते हैं। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। इस दौरान आरती साह, गीता देवी, शोभा देवी, मनीष सोनी, अनिल सोनी आदि लोग शामिल रहे।