जिलाधिकारी हिमांशु खुराना पहुंचे आपदा प्रभावितों के बीच– 

by | Nov 1, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

जिलाधिकारी ने भूस्खलन स्पॉट का भी किया निरीक्षण, आपदा प्रभावितों के विस्थापन के दिए निर्देश– 
चमोलीः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने विकासखंड थराली के आपदा प्रभावित पैनगढ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी आपदा पीडित परिवारों से मिले और उनको सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विगत कुछ दिन पहले पैनगढ गांव के ऊपर पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि कुछ मकान, गौशाला एवं परिसंपत्तियां भी क्षत्रिग्रस्त हुई है। यहां अभी भी पहाड़ी से लगातार बडे बोल्डर गिर रहे है जिससे पैनगढ गांव के पल्ला खोला और रूपगढ तोक के परिवारों के आवासीय मकान खतरे की जद में आ रहें है। जिलाधिकारी ने भूस्खलन स्पॉट का भी मुआयना किया। 
जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की जद में आए सभी परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थायी विस्थापन कराया जाएगा। उन्होंने भू-वैज्ञानिक टीम को जल्द से जल्द सर्वे करके सुरक्षित भूमि चिन्हित करने और तहसील प्रशासन को इसका प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
आपदा प्रभावित ग्रामीणों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक स्थाई विस्थापन होता है, तब तक के लिए सभी प्रभावितों की सहमति से किसी सुरक्षित स्थान पर 10 लाख की धनराशि से कम्युनिटी शैल्टर निर्मित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित परिवारों में त्रिपाल व कंबल वितरित करना और साथ ही सोलर लाईट, पानी, राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रभावित परिवारों की जो भी समस्या है, उसका निस्तारण ससमय किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम रवींद्र ज्वांठा, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, ईई आरडब्लूडी अला दिया सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!