दुखदः ततैया के काटने से क्षेत्रीय नेता गुड्डू लाल का आकस्मिक निधन–

by | Nov 1, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

बेस अस्पताल श्रीनगर में हुआ निधन, शोक में नंदानगर बाजार रहा बंद–  

नंदानगरः लांखी गांव निवासी गुड्डू लाल का श्रीनगर बेस अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर मंगलवार को नंदानगर बाजार आधे दिन के लिए बंद रहा।

गुड्डू लाल नंदानगर क्षेत्र में जाने पहचाने चेहरे थे। कुछ दिन पहले गांव में ही ततैया के काटने से वह बीमार थे। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को तबियत बिगडऩे पर उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

गुड्डू लाल 2017 के विधान सभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे जब उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए सात हजार से अधिक वोट हासिल किए थे।

पिछला विधानसभा चुनाव उन्होंने आम आदमी पार्टी से लड़ा। क्षेत्र के जनमुद्दों पर मुखरता से आवाज उठाने वाले गुड्डू लाल के निधन से क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर है। पैतृक घाट कोपटरा में मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार में नंदानगर व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह, अर्जुन सिंह, नंदाबल्लभ गौड़, नंदन सिंह, अर्जुन रावत, भरत सिंह, सुरेंद्र सिंह, अब्बल सिंह, धीरज सिंह सहित अड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!