चमोलीः उक्रांद को मिला नया जिलाध्यक्ष, दिगंबर फरस्वाण को सौंपी गई कमान–

by | Nov 4, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा- जन सरोकारों से जुड़ी समस्याओं के लिए जारी रहेगा संघर्ष– 

गोपेश्वरः उक्रांद की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए दिगंबर सिंह फरस्वाण को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। उक्रांद जिला संयोजक वृजमोहन सिंह सजवाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से दिगंबर सिंह फरस्वाण को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारिणी में यशपाल सिंह नेगी को जिला मंत्री और दुलप सिंह पडियार को परिवहन प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया है। जिला प्रभारी एपी जुयाल और केंद्रीय मीडिया प्रभारी शांति प्रसाद भट्ट भी मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष बनने पर दिगंबर सिंह फरस्वाण ने कहा कि जल्द ही जिले की कार्यकारिणी का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जन सरोकारों से जुड़ी समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष किया जाएगा।

इस मौके पर भगत सिंह कुंवर, महिपाल फरस्वाण, सर्वेश्वर प्रसाद पुरोहित, हिम्मत रावत, अशोक सिंह, उमाशंकर, मनोज सिंह, गोविंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, दुर्गा देवी, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे। 

error: Content is protected !!